Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
दुर्घटना
Police
Bihar
India
बीजेपी
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Dm
Up
मध्यप्रदेश
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
n6085097
सिरसा डेरा बाबा भूमणशाह के प्रमुख गुरु बाबा रामदास जी नशे के खिलाफ युवाओं में जोश जगाया और नशे से दूर रहने की नसीहत दी #viral #trendingnow #news #sirsa #Haryana
Sirsa, Sirsa
| Aug 22, 2026
#viral
#trendingnow
#news
#sirsa
#haryana
MORE NEWS
सिरसा नशा मुक्ति सेना के प्रमुख भवानी सिंह ने मंच से नशा तस्करों को ललकारा #viral #trending #Sirsa #Haryana #India
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
सिरसा नशे के खिलाफ जनसभा को संबोधित करते जिला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
बछड़ा सामने आया, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित; पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला बाल-बाल बचे फतेहाबाद। सड़क पर अचानक सामने आए बछड़े को बचाने के प्रयास में फॉर्च्यूनर अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के बेटे मनीष सिंगला बाल-बाल बच गए। एयरबैग खुलने से उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। हादसा फतेहाबाद के गिल्लाखेड़ा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार मनीष सिंगला हिसार से सिरसा की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक सड़क पर बछड़ा आ गया। उसे बचाने के प्रयास में वाहन का संतुलन बिगड़ गया और फॉर्च्यूनर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि हादसे के समय एयरबैग खुल गए, जिससे मनीष सिंगला सुरक्षित रहे। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। गनीमत रही कि अचानक सामने आए बछड़े को बचाने की कोशिश में हुए हादसे के बावजूद कोई बड़ा जानी नुकसान नहीं हुआ। एक पल की सावधानी ने बचाई जान, लेकिन सड़क पर बेसहारा पशुओं का खतरा फिर सामने आ गया। हादसा यह सवाल भी छोड़ गया कि आखिर सड़कों पर घूम रहे बेसहारा पशुओं से निजात कब मिलेगी? मनीष सिंगला बोले—“ठीक हूं, बचत हो गई” फतेहाबाद के गिल्लाखेड़ा के पास सड़क हादसे में बाल-बाल बचे मनीष सिंगला ने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और अब अपने निवास पर हैं। उन्होंने बताया कि अचानक सड़क पर पशु सामने आ जाने के कारण हादसा हुआ। मनीष सिंगला ने कहा, “मैं ठीक हूं, बचत हो गई। पशु सामने आ गया था। अब मैं अपने निवास पर हूं। चिंता की कोई बात नहीं।” हादसे में उनकी फॉर्च्यूनर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। हालांकि एयरबैग खुलने के कारण उन्हें गंभीर चोट नहीं आई। मनीष सिंगला ओडिशा के पूर्व राज्यपाल प्रो. गणेशी लाल के बेटे हैं।
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
Sirsa Today का ताज़ा ई-पेपर यहाँ उपलब्ध है! आज की मुख्य खबरें, स्थानीय अपडेट्स और बहुत कुछ पढ़ने के लिए नीचे क्लिक करें #SirsaToday #sirsanews #EveningNews #SawanRainSirsa #SirsaUpdates #HaryanaNews #SirsaPolitics #SirsaBreakingNews #sirsasamachar #LocalNewsSirsa #SirsaStudents #HaryanaExams #EducationUpdatesSirsa #SirsaSchoolNews #YouthOfSirsa #SirsaMarket #SirsaVyapari #BusinessNewsSirsa #BazaarBulletin #SirsaDeals #KisanSirsa #SirsaAgriculture #MandiBhavSirsa #KhetiUpdate #HaryanaKisanNews #SirsaPolice #LawAndOrderSirsa #SirsaAdministration #DistrictUpdateSirsa #SirsaCivicNewsCMO Haryana @highlight Ashok Chhabra DPR Haryana NishuRaj Resort Dipro Sirsa BJP Haryana #cmoharyana #csharyana #nagaryatranews #dtpsirsa #dmcsirsa #nirmalaseetharaman #sukhwinder Singh #pccfharyana #ForestDepartmentHaryana
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
सेवा संकल्प अभियान की राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुईं निताशा राकेश सिहाग सिरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मुख्यालय, नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ की राष्ट्रीय बैठक एवं कार्यशाला में भाजपा हरियाणा की प्रदेश सेवा संकल्प अभियान समिति की सदस्य एवं भाजपा सिरसा की पूर्व जिलाध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने सहभागिता की। कार्यशाला में राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित केंद्रीय नेतृत्व के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अभियान की आगामी कार्ययोजना को लेकर मार्गदर्शन दिया। इस दौरान अभियान को संगठन के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने और सेवा गतिविधियों को व्यापक बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। निताशा राकेश सिंहाग ने कहा कि प्रदेश समिति सदस्य के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के निर्देशानुसार, प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनियां के मार्गदर्शन तथा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता के नेतृत्व में हरियाणा में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को संगठन की शक्ति और कार्यकर्ताओं के सेवा भाव के साथ जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा ‘सेवा’ है। इसी सेवा भाव को संगठन के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना अभियान की वास्तविक सार्थकता है। उन्होंने कहा कि “राष्ट्र प्रथम, सेवा सर्वोपरि और संगठन हमारा माध्यम” के संकल्प के साथ प्रधानमंत्री मोदी की 25 वर्षों की सेवा यात्रा से प्रेरणा लेकर समाजसेवा के कार्यों को नए विस्तार तक पहुंचाया जाएगा।
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
सफाई कर्मियों की हड़ताल नहीं थमी, अब आंदोलन होगा और तेज चंडीगढ़, 22 अगस्त। सफाई और फायर कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कराने के लिए सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई दो दौर की बातचीत भी बेनतीजा रही। वार्ता में कोई ठोस सहमति नहीं बनने के बाद कर्मचारियों ने हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया है। अब आंदोलन को चरणबद्ध तरीके से और व्यापक करने की तैयारी है। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा और हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन के प्रतिनिधिमंडल की कुरुक्षेत्र जिमखाना क्लब में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव अरुण कुमार गुप्ता, शहरी स्थानीय निकाय विभाग के अधिकारियों और अग्निशमन सेवाओं के महानिदेशक शेखर विद्यार्थी के साथ बातचीत हुई। दोनों दौर की वार्ता के बाद भी मांगों पर सहमति नहीं बन सकी। संघ के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि कर्मचारियों की हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने सरकार पर कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाने का आरोप लगाया। 23 अगस्त को जन पंचायत, 26 को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन शास्त्री ने बताया कि 23 अगस्त को प्रदेशभर के धरना स्थलों पर जन पंचायतें आयोजित की जाएंगी। इनमें सामाजिक, धार्मिक, दलित, कर्मचारी और मजदूर संगठनों के साथ आम लोगों को भी जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार के पास 24 अगस्त तक समाधान का अवसर है। यदि इस अवधि में ठोस फैसला नहीं हुआ तो आंदोलन को आगे बढ़ाने की रणनीति तय की जाएगी। इसके बाद 26 अगस्त को सभी जिला मुख्यालयों पर उपायुक्त कार्यालयों के सामने प्रदर्शन किए जाएंगे। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से उपायुक्तों के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे जाएंगे। 1 से 3 सितंबर तक फरीदाबाद में पड़ाव आंदोलन की अगली कड़ी में 1 से 3 सितंबर तक शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल के फरीदाबाद स्थित आवास पर पड़ाव डालने का ऐलान किया गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आवास के घेराव की रणनीति घोषित करने की बात कही गई है। संघ नेताओं ने कहा कि आंदोलन शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से जारी रहेगा। उनकी मांग है कि कर्मचारियों से किए गए पूर्व समझौतों को लागू किया जाए तथा सफाई और सीवर कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। दो दौर की बातचीत के बाद भी यदि कूड़ा उठाने वाले हाथों और सरकार के बीच सहमति नहीं बन पाई, तो अब अगली परीक्षा बातचीत की नहीं, सरकार की राजनीतिक इच्छाशक्ति की है। 14 में से 13 मांगों पर सहमति, नियमित करने पर पेच कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी ने बैठक के बाद कहा कि यूनियन की 14 मांगों में से 13 पर सहमति बन गई है। सबसे बड़ा गतिरोध सफाई कर्मचारियों को पक्का करने की मांग को लेकर है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के फैसलों के साथ कानूनी प्रावधानों को ध्यान में रखना जरूरी है। मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री फिलहाल बाहर हैं। उनके लौटने के बाद यूनियन के साथ दोबारा बातचीत की जाएगी। सरकार बातचीत के जरिए विवाद का समाधान निकालना चाहती है।
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
सिरसा एसपी दीपक सहारन की अगवाई में हज़ारों युवाओं ने ली नशामुक्त समाज की शपथ! सिरसा का युवा आज सड़कों पर उतर चुका है। नशे की सामाजिक बुराई को जड़ से खत्म करने के लिए 22 अगस्त को शहीद भगत सिंह स्टेडियम से सुरखाब चौक तक निकली ऐतिहासिक पदयात्रा। #sirsa #nashamuktsirsa #sirsasandesh #drugfreesirsa #sirsapolice
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026
सिरसा नशे के खिलाफ रैली में मीडिया से बात करते पुलिस कप्तान दीपक सहारन #viral #trendingnow #news #sirsa #haryana
Sirsa, Sirsa | Aug 22, 2026