जमुई: सदर अस्पताल में आईएमए ने 100 जरूरतमंदों को राहत सामग्री बांटी
Jamui, Jamui | Aug 13, 2026 सदर अस्पताल में गुरुवार 2 बजे के करीब इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से मानवीय पहल की गई। आईएमए अध्यक्ष डॉ. राजीव रंजन प्रसाद के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने 100 जरूरतमंद मरीजों के परिजनों और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के बीच राहत पैकेट वितरित किए। पैकेट में आवश्यक दवाइयों के साथ दैनिक उपयोग की सामग्री शामिल थी।