चूरू: नई सड़क पर पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती मनाई गई
Churu, Churu | Feb 10, 2025 पूर्व केंद्रीय मंत्री राजेश पायलट की जयंती पर सोमवार को चूरू जिला मुख्यालय नई सडक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शाम 5 बजे जारी प्रेस नोट के अनुसार नगर परिषद के पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया ने पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजेश पायलट किसानों के मसीहा थे। पूरा देश आज उनको श्रद्धा पूर्वक याद कर रहा है।