चूरू: मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने सरदारशहर में बालश्रम करते नाबालिग का किया रेस्क्यू, चूरू बाल कल्याण समिति के समक्ष किया पेश
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू के मानव तस्करी विरोधी यूनिट ने PAN इंडिया अभियान के तहत सोमवार को सरदारशहर के तहसील कार्यालय के सामने एक चाय की दुकान से बाल श्रम करते नाबालिग का रेस्कयू किया है। रेस्कयू किए गए नाबालिग को चूरू बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। मानव तस्करी विरोधी यूनिट के हेड कांस्टेबल मदनलाल ने बताया कि संबंध में सरदारशहर थाने में मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है।