चूरू: मोजसिया चौक पर लावारिस मिले 6 वर्षीय बालक का कोतवाली पुलिस ने किया रेस्क्यू, बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू शहर के मोजासिया चौक के पास सोमवार को कोतवाली पुलिस ने लावारिस हालत में घूम रहे 6 वर्षीय बालक का रेस्कयू किया। कोतवाली पुलिस ने उसके परिजनों की तलाश की लेकिन जब उनका कोई पता नहीं लगा तो उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया गया। कोतवाली थाना के एएसआई लक्ष्मण सिंह ने बताया कि बालक बोलने और सुनने में असमर्थ है।