चूरू: पीएम श्री ने राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय में करियर मेले का आयोजन किया
Churu, Churu | Feb 10, 2025 पीएम श्री राजकीय बागला उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में सोमवार को करियर मेले का आयोजन हुआ। अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य महेश कुमार सोनी ने अतिथियों का स्वागत करते हुए यह आशा व्यक्त की कि विशेषज्ञ मार्गदर्शन से विद्यार्थियों को कैरियर चयन में सहायता मिलेगी ।