चूरू: शहर के मुख्य गोगा मेडी परिसर में हुई सालासर बालाजी महाराज की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा
Churu, Churu | Feb 10, 2025 चूरू जिले के सिद्ध पीठ सालासर बालाजी धाम के मंदिर की स्थापना शहर में विधि विधान से की गई। सोमवार को मुख्य गोगा मेडी परिसर में रामगढ प्रवासी गुलाबो देवी की ओर से अपने पिता हरीराम खेमका की स्मृति में नव निर्मित मन्दिर में सालासर बालाजी व शिव परिवार की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह पूर्वक आयोजित की गई। पंडित हितेश सुन्दरिया, संजय सारस्वत ने पूजा करवाई।