मितौली: फत्तेपुर स्थित बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए टैबलेट व स्मार्टफोन
मितौली तहसील अंतर्गत फत्तेपुर स्थित बाबू रामेश्वर दयाल महाविद्यालय में छात्र-छात्राओं को टैबलेट और स्मार्टफोन का वितरण भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता व पूर्व राज्यसभा सांसद जुगल किशोर, विधायक सौरभ सिंह सोनू द्वारा किया गया है। टैबलेट और स्मार्टफोन मिलने के बाद छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे हैं।