मितौली: बेहजम ब्लाक की ग्राम पंचायत भूपतिपुर में घरों में घुसा बारिश का पानी, पूरा गांव तालाब में हुआ तब्दील
लखीमपुर खीरी जिले के बेहजम ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूपतिपुर में बारिश के बाद पूरा गांव तालाब में तब्दील हो गया है। गांव के घरों में बारिश का पानी भर गया है। गांव में जलभराव से ग्रामीणों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। गांव में बारिश के पानी की निकासी के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए है।