मितौली: फत्तेपुर स्थित महाविद्यालय में डीसीएम ग्रुप अजबापुर के कृषि वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसानों को किया जागरूक
मितौली तहसील अंतर्गत फत्तेपुर स्थित चंद्रिका सिंह सुंदर सिंह महाविद्यालय में शनिवार को डीसीएम ग्रुप अजबापुर के कृषि वैज्ञानिकों ने प्रगतिशील किसानों के साथ एक बैठक आयोजित की है। बैठक में डीसीएम ग्रुप के कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा प्रगतिशील किसानों को जागरूक करने के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित किया गया है।