मितौली: मैगलगंज बाईपास पर भाजपा का झंडा लगी कार ने एक युवक को मारी टक्कर, युवक की मौके पर हुई मौत
मैगलगंज बाईपास पर शनिवार को भाजपा का झंडा लगी एक लग्जरी कार ने सड़क पर चल रहे एक युवक को जोरदार टक्कर मार दी है। जिसमें युवक के मौके पर ही मौत की खबर सामने आ रही है। भाजपा का झंडा लगी कार में सवार लोग आसपास दिखाई नहीं दिए हैं। मौके पर मौजूद लोगों को कहना है की कार में सवार लोग घटनास्थल पर गाड़ी छोड़कर भाग गए हैं।