मितौली: मैगलगंज बाईपास पर BJP की झंडा लगी कार की टक्कर से अज्ञात युवक की मौत का मामला, शव की हुई शिनाख्त
लखीमपुर खीरी जिले के मैगलगंज बाईपास पर एक बीजेपी का झंडा लगी लग्जरी कार ने युवक को टक्कर मार दी थी। जिसमें युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी। मृतक के शव की रविवार को शिनाख्त हुई है। मृतक का नाम अतुल कुमार उम्र करीब 27 साल पुत्र डॉ. रतिपाल निवासी मोहम्मदी के रूप में मृतक की शिनाख्त हुई है। पुलिस ने कर को अपने कब्जे में ले लिया है।