मितौली: मितौली ब्लाक सभागार में संचारी रोग की बैठक के दौरान अनेकों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नहीं मिली बैठने को कुर्सी
लखीमपुर खीरी जिले में संचारी रोग से बचाव के लिए मितौली ब्लॉक सभागार में सोमवार को आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के साथ बैठक की गई है। बैठक सीडीओ सुजीत कुमार की अध्यक्षता में की गई है। बैठक में शामिल होने पहुंची अनेकों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को बैठने के लिए कुर्सी तक नहीं मिली है।