बिसवां: रेउसा खंड विकास कार्यालय पर मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक आयोजित की गई
Biswan, Sitapur | Jul 15, 2024 ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठक में खंड विकास अधिकारी विवेक मंत्री त्रिपाठी, सीएचसी रेउसा अधीक्षक अनंत मिश्रा, सीडीपीओ संजय मिश्रा, चाइल्ड हेल्पलाइन से संतोष राजवंशी ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को योजना के विषय में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में बताया गया कि जिन बच्चों के होंठ कटे हुए फटे हैं उनकी निशुल्क सर्जरी की जाएगी।