बिसवां: हसनगंज के पास दो बाईकों की आपस में हुई टक्कर से दोनों बाइकों की चालक हुए घायल, एक की हालत गंभीर
Biswan, Sitapur | Jul 14, 2024 बिसवां बहराइच मार्ग पर हसनगंज के पास आगे जा रही बाइक के अचानक मुड़ने पर पीछे से आ रही दूसरी बाइक उसमें टकरा गई। दोनों बाईकों की टक्कर में एक बाइक पर सवार प्रेम चंद पुत्र खुशी राम निवासी ढेनुवा और दूसरी बाइक का चालक गौतम पुत्र रामचंद्र निवासी पल्हरी घायल हो गए। सड़क के किनारे पड़े दोनों घायलों को एंबुलेंस से रेउसा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया।