करछना: मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक चालक घायल, दूसरा बाइक चालक फरार
औद्योगिक थाना क्षेत्र के मुंगारी गांव स्थित टोल प्लाजा के पास शनिवार देर शाम को दो बाईकों में आपस में भिड़ंत हो गया। हादसे में एक बाइक चालक सूरज पाल निवासी मेंजा मार्ग पर गिरने से घायल हो गया। जबकि दूसरा मौके से फरार होने में कामयाब रहा। मार्ग से गुजर रहे राहगीर ने रुक कर घायल बाइक चालक को पास के एक अस्पताल में उपचार के लिए भेज दिया गया।