करछना: प्राथमिक विद्यालय बगबना प्रथम में स्कूली बच्चों द्वारा निकाली गई मतदाता जागरूकता रैली,मतदान के प्रति दिलाई गई शपथ
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न अभियान चलाए जा रहे हैं,जागरूकता रैली तथा कई स्थानों पर लोगों को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाई जा रही है,इसी क्रम में आज शुक्रवार को विकासखंड चाका अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय बगबना प्रथम में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई,स्थानीय लोगों को मतदान के प्रति शपथ भी दिलाई गई है।