करछना: डीहा ग्राम सभा में पटाखे की चिंगारी से दो ग्रामीणों के घर में लगी आग गृहस्थी का सामान समेत अन्य सामान जलकर राख।
करछना थाना क्षेत्र के डीहा ग्राम सभा में शुक्रवार रात 11 बजे के करीब पटाखे की चिंगारी से दो ग्रामीणों के घर में आग लग गई। उक्त गांव निवासी देवी शंकर यादव के यहां शुक्रवार रात बारात आई थी। उसी दरमियान बारात दरवाजे पर द्वारचार के लिए पहुंची तभी पटाखे की चिंगारी से रामकली पत्नी स्वo सेहत राम एवं तुलसीराम पुत्र शिव बहादुर सिंह के कच्चे खपरैल घर में आग लग गई।