करछना: कटका बाजार में मार्ग पर पैदल टहल रहे युवक से टकराकर बाइक चालक हुआ घायल दोनों को उपचार के लिए भेजा गया।
करछना थाना क्षेत्र के कटका बाजार में मिर्जापुर प्रयागराज कटका गांव का रहने वाला युवक मार्ग पर पैदल चल रहा था। उसी दरमियान मेंजा की ओर से आ रहा मेंजा का रहने वाला युवक रामबाबू अनियंत्रित होकर पैदल घूम रहे युवक से जा भिड़ा। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया जबकि पैदल घूम रहे युवक को भी मामूली छोटी आई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के भेज दिया।