करछना: नैनी जेल के पीछे दीवार के पास पेड़ों में अज्ञात कारणों से लगी आग,फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर पाया काबू
संगम नगरी प्रयागराज में गर्मी ने प्रचंड रूप धारण कर लिया है,एक तरफ जहां बीते कई दिनों से आसमान से आग बरस रही है जिससे लोगों का जीना दुश्वार हुआ है,तथा प्रतिदिन कहीं ना कहीं आग लगने की घटनाएं भी हो रही है,ताजा मामला नैनी सेंट्रल जेल के पीछे दीवार के पास प्रयागपुरम का है जहा पर पेड़ों में भीषण आग लग गई,हालांकि फायर ब्रिगेड की टीम द्वारा आग पर काबू पाया गया है।