करछना: मझुआ गांव के पंचायत भवन में लगाए गए कीमती उपकरण व जरूरी कागजात को चोरों ने किया पार पुलिस से की गई शिकायत।
करछना क्षेत्र के मझुआ गांव के पंचायत भवन में गुरुवार रात चोरों ने धावा बोलकर पंचायत भवन में लगे कीमती उपकरण और अंदर रखे गए कुछ जरूरी कागजात को उठा लेगए। सुबह जानकारी होने पर ग्राम प्रधान बनवारी लाल पटेल ने करछना पुलिस से लिखित शिकायत करते हुए कार्यवाही करने की मांग किया । वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है।