हाजीपुर: जिला पदाधिकारी ने बाढ़ की स्थिति पर मीडिया प्रतिनिधियों के साथ की प्रेस वार्ता
जिला पदाधिकारी, वैशाली वर्षा सिंह की अध्यक्षता में पुष्कर्णी सभागार, हाजीपुर में मीडिया प्रतिनिधियों के साथ आपदा संबंधी प्रेस वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में जिला पदाधिकारी द्वारा जिले में बाढ़ की वर्तमान स्थिति तथा प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत, बचाव, स्वास्थ्य एवं पशु चिकित्सा संबंधी कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।