गुना: कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित हुआ जिला स्तरीय रोजगार दिवस, हितग्राहियों को वितरित किए गए हित लाभ
गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय में जिला स्तरीय रोजगार दिवस कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव के मुरैना में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण हितग्राहियों को दिखाया गया। जिला प्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र आरके जैन ने बताया कि गुना जिले में 7 विभागों की 13 योजनाओं के 23,870 हितग्राहियों को 185 करोड़ 40 लाख रुपए के हित लाभ वितरित किए गए।