गुना: सिंघाड़ी गांव में शराब पीने रुपए न देने पर दो लोगों ने एक व्यक्ति से की मारपीट घायल ने एसपी से की शिकायत
Guna, Guna | Jan 31, 2024 गुना के कैंट थाना क्षेत्र के सिंघाड़ी गांव में अपने साथी के साथ काम करने गए फरियादी बहादुर आदिवासी से सिंघाड़ी निवासी दो लोगों ने शराब पीने रुपए मांगे, फरियादी बहादुर आदिवासी ने रुपए देने से मना किया तो दोनों ने मारपीट कर दी, जिसमें फरियादी बहादुर घायल हुआ है बहादुर आदिवासी ने कैंट थाना और एसपी से मामले की शिकायत की है