गुना: नानाखेड़ी मंडी में नीलामी के बाद बाहर तुल रही थी उपज, मंडी के एएसआई की शिकायत पर कैंट थाने में मामला दर्ज
Guna, Guna | Jan 31, 2024 नानाखेड़ी मंडी में नीलामी के बाद भगत सिंह कॉलोनी में किसान की उपज अवैध रूप से तोली जा रही थी। मंडी के एएसआई राजेंद्र सिंह जादौन ने शिकायत में कैंट पुलिस को बताया कि किसान की सोयाबीन की फसल नीलामी में फॉर्म गुना एग्रो को बेची थी, लेकिन एक शख्स किसान को मंडी के बाहर ले जाकर अवैध रूप से फसल तोल रहा था। पुलिस शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।