खरसावां: हेलमेट चेकिंग में युवक से मारपीट का आरोप, आदिवासी संगठनों ने खरसावां चांदनी चौक किया जाम
हेलमेट जांच के दौरान एक युवक के साथ कथित मारपीट, मोबाइल का डिस्प्ले तोड़ने, शर्ट फाड़ने और गाली-गलौज करने के आरोप को लेकर शनिवार की शाम विभिन्न आदिवासी संगठनों के लोगों ने खरसावां चांदनी चौक को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण कुचाई-खरसावां-सरायकेला मार्ग तथा खरसावां-आमदा मुख्य मार्ग पर आवागमन बाधित रहा। करीब एक घंटे तक सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। जानक