वैर: हलैना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया, चोरी की बाइक भी बरामद
Weir, Bharatpur | Jun 26, 2025 गुरुवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार थाना हलैना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की गई बाइक बरामद किया है। देवराज निवासी गांव बढ़ा थाना नदबई ने थाना हलैना पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि 1 जून 2023 को अज्ञात चोरों द्वारा उसकी हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल जयशंकर ईंट भट्टा, हलैना से चोरी कर ली थी।