वैर: कस्बा वैर के पुलिस थाने के पास एक बाइक सवार युवक घायल हुआ, कराया गया अस्पताल में भर्ती
Weir, Bharatpur | Jun 24, 2025 मंगलवार शाम 6 बजे एक बाईक सवार युवक पुलिस थाने के पास सड़क पर घायल अवस्था मे पडा हुआ। जिसे पुलिस थाना वैर के पुलिस कर्मियों ने उपचार के लिए उपजिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल युवक रुदावल निवासी विजय कुमार पुत्र राम दत्त बताया। जिसका उपजिला चिकित्सालय वैर में प्राथमिक उपचार कराया। हालत गंभीर होने पर उसे भरतपुर रैफर कर दिया।