वैर: वैर के कुंदनपुरा में देर रात घर में सोए लोगों पर फायरिंग, एक महिला हुई घायल
Weir, Bharatpur | Jun 25, 2025 वैर के कुंदनपुरा मे मंगलवार बुधवार रात्रि ढाई बजे घर में सोए हुए लोगों पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि अज्ञात जनों ने फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला पुष्पा पत्नी नंदकिशोर सैनी घायल हो गई। जिसे उपचार के लिए उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहाँ चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद महिला को भरतपुर आरबीएम के लिए रैफर कर दिया।