वैर: कस्बा वैर के भुसावर गेट चौराहे के पास अज्ञात चोरों ने किराना दुकान से नकदी की चोरी
Weir, Bharatpur | Jun 26, 2025 कस्बा वैर के भुसावर गेट चौराहे के पास लखन सैनी की किराना की दुकान है। जिसमें रात्रि को अज्ञात चोरों ने चोरी की बारदात को अंजाम दिया। पीड़ित दुकान दार लखन सैनी ने बताया की वह गुरुवार सुबह करीब पौने 6 बजे दुकान आया तो उसकी शटर का एक साइड का ताला टूटा हुआ मिला। उस साइड से शटर खुली हुई थी। वही पर गल्ले की पेटी रखी हुई थी। उसे बाहर की ओर निकाल रखा था।