वैर: ईको और कार की भिड़ंत में वैर के आधा दर्जन लोग हुए घायल, सभी जॉबनेर से दर्शन कर लौट रहे थे
Weir, Bharatpur | Jun 25, 2025 कस्बा वैर निवासी भूरा सैनी ने बुधवार सुबह 10 बजे बताया की उनका परिवार जॉबनेर माता के दर्शन कर वापिस लौट कर वैर आ रहे थे। जहाँ जॉबनेर से निकलते ही अचानक उनकी ईको के सामने गलत साइड से एक कार आकर टकरा गई। जिस से दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में ईको गाड़ी में बैठे उसके आधा दर्जन परिजन हादसे मे घायल हो गए। जिनका अस्पताल मे उपचार कराया गया।