पिछोर: मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर ने ग्राम दबिया कला विद्यालय का औचक निरीक्षण किया, अधिकारियों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार दोपहर लगभग 2:30 बजे जानकारी के अनुसार कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट श्री अर्पित वर्मा,IAS ने विकासखंड खनियांधाना के शासकीय माध्यमिक विद्यालय दविया कलां का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने विद्यालय के रसोईघर मेंभोजन की गुणवत्ता,स्वच्छता,शिक्षा के स्तर का बारीकी से जायजा लिया।