बिलासपुर सदर: मंगरोट में प्रशासन और कुछ लोगों के बीच चल रहा जमीन विवाद नहीं थमा, एनएच बीचोंबीच सजा ली दुकानदारी, लगा दिया बिस्तर
जिला बिलासपुर के अंतर्गत मंगरोट में शिमला मटौर नेशनल हाईवे पर प्रशासन और कुछ लोगों में चल रहा जमीनी विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को मंगरोट में नेशनल हाईवे पर कुछ लोगों की ओर से दुकानदारी सजा दी गई। इसके अलावा यहां पर अपना बिस्तर भी लगा दिया। जिसके चलते यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को समस्या झेलनी पड़ी। इस बारे में पीड़ित राजनकांत शर्मा का कहना है कि उनकी जमीन एनएच में है।