बिलासपुर सदर: राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले के आयोजन के लिए बचत भवन में उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक का किया गया आयोजन
जिला मुख्यालय के बचत भवन में राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले के प्रबंधों को लेकर मंगलवार को उपायुक्त बिलासपुर आबिद हुसैन सादिक की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक में उपायुक्त बिलासपुर ने सभी अधिकारियों को राज्यस्तरीय नलवाड़ी मेले को आकर्षक और भव्य बनाने के निर्देश दिए हैं।