बिलासपुर सदर: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के द्वारा ITI चांदपुर में संगोष्ठी का किया गया आयोजन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बिलासपुर इकाई के द्वारा ITI चांदपुर में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें विशेष रूप से विद्यार्थी परिषद के पूर्व कार्यकर्ता गुंजन गुप्ता ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की। साथ ही विभाग संयोजक हमीरपुर गुरप्रीत सिंह व बिलासपुर जिला के जिला संयोजक विनय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पर वक्ताओं ने स्वामी विवेकानंद जी के जीवन के बारे में जानकारी दी।