बिलासपुर सदर: चिकित्साधिकारी संघ बिलासपुर ईकाई ने कहा - चिकित्सकों की मांगों पर गौर नहीं किया गया तो संघर्ष जारी रहेगा
चिकित्साधिकारी संघ बिलासपुर ईकाई ने प्रदेश सरकार को चेताते हुए कहा कि जब तक प्रदेश सरकार चिकित्साधिकारी संघ की मांगों पर गौर नहीं करेगी, तब तक संघ अपना संघर्ष जारी रखेगा। जिला इकाई प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णय का पूर्ण समर्थन करेगी। तथा 18 जनवरी से अपनी मांगों को शांतिपूर्ण तरीके से मनवाने के लिए काले बिल्ले लगाकर रोष प्रदर्शन करेंगे।