बिलासपुर सदर: बिलासपुर सिविल कोर्ट परिसर में स्टांप विक्रेता के भरे जाएंगे दो पद, SDM सदर अभिषेक गर्ग ने दी जानकारी
बिलासपुर सिविल कोर्ट परिसर में स्टांप विक्रेता के दो पद भरे जाएंगे। जिसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 30 जनवरी 2024 शाम 5:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी उपमंडल अधिकारी सदर अभिषेक गर्ग ने दी। इच्छुक उम्मीदवार सादे कागज पर आवेदन पत्र सहित अपने दस्तावेजों को जमा करवा सकता है। उन्होंने कहा कि आवेदन के लिए उम्मीदवार को अन्य औपचारिकताएं भी पूरी करनी होंगी। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है।