बिलासपुर सदर: सदर विधायक त्रिलोक जंबाल व अन्य लोगों ने डीयारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर में की साफ सफाई
मंगलवार को बिलासपुर शहर के 11 डीयारा सेक्टर स्थित विश्वकर्मा मंदिर परिसर में विधायक त्रिलोक जंबाल और अन्य लोगों ने सफाई अभियान चलाया। विधायक त्रिलोक जंबाल ने कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर लंबा इंतजार 22 जनवरी को खत्म होगा। इसके लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी है। राम मंदिर निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम भूमिका रही है।