पटना ग्रामीण: पटना: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने TRE 4 परीक्षा जल्द कराने का दिया भरोसा
बिहार में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। बुधवार की दोपहर एक बजे पटना में बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने घोषणा की है कि TRE 4 शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द आयोजित की जाएगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और जल्द ही BPSC इसकी अधिसूचना जारी करेगा। मुख्यमंत्री ने भी हाल ही में समीक्षा बैठक की थी।