शीतल संत मुरारी बापू ने किए श्रीनाथजी के दर्शन, तिलकायत श्री से लिया आशीर्वाद ।
कथा वाचक राष्ट्रीय संत मुरारी बापू ने आज श्रीजी प्रभु की राजभोग झांकी के दर्शन कर महाराजश्री से आशीर्वाद प्राप्त किया ।
गुरुवार दोपहर दर्शन करने पहुंचे मुरारी बापू के साथ समाजसेवी मिराज समूह के चैयरमेन व मंदिर मंडल सदस्य मदनलाल पालीवाल, प्रमोद पालीवाल ने भी श्रीनाथजी व नवनीत प्रियाजी के दर्शन किए ।
इसके बाद पूज्यपाद गोस्वामी तिलकायत 108 श्री इन्द्रदमन जी महाराज श्री से आशीर्वाद लिया, जहां श्रीकृष्ण भंडार के अधिकारी सुधाकर उपाध्याय ने मंदिर परंपरानुसार उनका उपरना रजाई ओढ़ाकर व श्रीनाथजी का प्रशाद भेंट कर मुरारी बापू व मदन पालीवाल का समाधान किया ।
इस दौरान सीईओ जितेंद्र कुमार पंड्या, तिलकायत सचिव लीलाधर पुरोहित, सहायक अधिकारी अनिल सनाढ्य, कैलाश पालीवाल सहित अन्य सेवादार उपस्थित रहे ।
#breakingnews #shrinathji #nathdwara #nathdwaranews