आंवला: आंवला के गुलडिया में धर्मपाल सिंह ने जनसमस्याएं सुनीं, अधिकारियों को शिकायतों के जल्द निस्तारण के दिए निर्देश
Aonla, Bareilly | Nov 10, 2026 आंवला विधानसभा क्षेत्र के गुलड़िया गांव में कैबिनेट मंत्री और राज्यसभा सांसद धर्मपाल सिंह ने अपने पैतृक आवास पर मंगलवार दोपहर करीब एक बजे जनदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश के अलग-अलग इलाकों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं और जनहित से जुड़े मुद्दे बताए।