सुसनेर: सुसनेर स्थित पुराने पेट्रोल पंप के समीप सर्विस रोड की रेलिंग से टकराया स्कूल वाहन, स्कूल वाहन चालक व 5 बच्चे हुए घायल
आगर रोड पुराने पेट्रोल पंप के समीप सर्विस रोड की रेलिंग से एक सरस्वती स्कूल का वाहन टकरा गया जिसमें पांच स्कूली बच्चे और ड्राइवर घायल हुआ है जिन्हें उपचार के लिए सुसनेर के सिविल अस्पताल में ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया है। बता दे की सरस्वती स्कूल के बच्चों को छोड़ने के लिए वाहन चालक जा रहा था ।