बक्सर: पुलिस ने बड़की सारिमपुर से 124.200 लीटर शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 बक्सरऔद्योगिक क्षेत्र थाना के बड़की सारिमपुर स्थित सोनरा के बगीचा से शराब के साथ दो तस्करो को पकड़ा गया. तलाशी में उनके पास से 124.200 लीटर शराब जब्त की गई. वे शनिवार को चार बोरियों में 8 पीएम विदेशी ब्रांड की शराब तस्करी के लिए ले जा रहे थे. पुलिस को यह 4:00 बजे अपराह्न में भनक लग गई और तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर शराब बरामद कर ली.