बक्सर: जिले में 8 से 13 अगस्त तक होगा जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, खेल विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु समग्र शिक्षा कार्यालय बक्सर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में राज्य स्तर पर प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनरों ने भाग लिया। जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता का आयोजन 8 अगस्त से 13 अगस्त तक प्रस्तावित है।