बक्सर: डॉक्टर 28 जुलाई को अस्पतालों में मांगों के लिए करेंगे कार्य बहिष्कार, मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 जिले के सरकारी अस्पतालों में 28 जुलाई को डॉक्टर ओपीडी का बहिष्कार करेंगे. इसको लेकर शनिवार को संध्या समय ओपीड़ी करने के बाद 5:30 बजे बैठक कर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ की जिला इकाई द्वारा निर्णय लिया गया है. इसको लेकर बिहार स्वास्थ्य सेवा संघ शाखा बक्सर की जिला इकाई द्वारा पत्र जारी किया गया है. पत्र जिला पदाधिकारी को इस बहिष्कार के कार्य की सूचनार्थ दिया गया.