बक्सर: राजू हत्याकांड में मठिया मोड़ पर सड़क जाम करने वाले 60 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, लगभग 6 घंटे तक जाम रही सड़क
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 शुक्रवार को नया बाजार के राजू कुमार की हत्या के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क को जाम कर दिया था. आक्रोशित लोगों ने सुबह 6:00 से लगभग 12:00 बजे दिन तक बक्सर चौसा सड़क को लगभग 6 घंटे तक जाम कर दिया था. जाम करना महंगा पड़ गया है. हत्याकांड के बाद सड़क को जाम करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. 60 लोगो पर बक्सर co द्वारा प्राथमिकी दर्ज की गई