पिपरा: खाप कटैया मध्य विद्यालय में ब्राह्मण महासभा की हरिहरगंज प्रखंड कमेटी का गठन, संतोष अध्यक्ष व संजय सचिव बने
Pipra, Palamu | Sep 6, 2026 हरिहरगंज नगर पंचायत अंतर्गत खाप कटैया मध्य विद्यालय में रविवार के दोपहर 2:00 बजे सार्वभौम शाकद्वीपीय ब्राह्मण महासभा की बैठक हुई। इसमें संगठन को प्रखंड स्तर पर मजबूत करने को लेकर कमेटी का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से संतोष मिश्रा को महासभा का हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष और संजय मिश्रा को सचिव बनाया गया। वहीं अजित मिश्रा को संयुक्त सचिव बनाए गए।