बिहार: महल पर संस्कृत गली में गाड़ी लगाने को लेकर हुई मारपीट में पति-पत्नी हुए जख्मी
Bihar, Nalanda | Feb 8, 2024 बिहार थाना क्षेत्र के महल पर संस्कृत गली में गाड़ी लगाने को लेकर हुई मारपीट में कारू पासवान और उनकी पत्नी फूला देवी जख्मी हो गई। जख्मी ने बताया कि मेरे गली में 3 फीट का रास्ता है और उसमें गाड़ी लगा दिया जाता है। जिसको लेकर मना किया गया तो नरेश चौधरी और उसके बेटे के द्वारा घर में घुसकर मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। जिसमें पति-पत्नी जख्मी हो गए।