सनावद: सनावद में गीता भवन निर्माण के लिए विधायक बिरला ने कलेक्टर से की शीघ्र भूमि आवंटन की मांग
मध्यप्रदेश के बड़वाह ब्लॉक के सनावद नगर में गीता भवन निर्माण हेतु प्रस्तावित भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने हेतु विधायक बिरला ने जिला कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया है।विधायक सचिन बिरला ने मंगलवार को दोपहर दो बजे बताया कि पत्र में कहा गया है कि शासन द्वारा प्रदेश के नगरों में गीता भवन निर्माण की योजना संचालित की जा रही है।