अमरिया: अमरिया ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड सेंटर पर उमड़ी भीड़, बच्चों के एडमिशन में हो रही दिक्कत
अमरिया ब्लॉक परिसर में आधार कार्ड सेंटर पर इन दिनों लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। एक अप्रैल से नए शिक्षण सत्र की शुरुआत के साथ ही निजी और सरकारी स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया तेज हो गई है, जिससे आधार कार्ड बनवाने और अपडेट कराने के लिए लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है।